Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
HOROSCOPEआपका राशिफल- 16 जून, 2025

आपका राशिफल- 16 जून, 2025

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8 live news : मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। लंबे समय से वाहन लेने का सोच रहे हैं तो उसके लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेमी के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं। सेहत के पर ध्यान देने की ज़रुरत है।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापार के लिए समय सही रहेगा। घर परिवार पर ध्यान देने की ज़रुरत है। संतान की कोई बात चिंता का  विषय बन सकती है। कारोबार के सिलसिले में कुछ दिनों के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। पैसों के मामले में जल्दबाज़ी न करें। मन में किसी भी तरह का बोझ न रखें, किसी करीबी से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापार में फोकस बनाए रखने की ज़रुरत है। नौकरीपेशा लोग काम में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। बाहर के खाने पीने से परहेज़ रखें, सेहत खराब हो सकती है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी को भी पैसा उधार पर देने से पहले व्यक्ति के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर लें। व्यापार में धन लाभ होने के योग है। घर में किसी सदस्य को सफलता मिल सकती है जिस से मन प्रसन्न रहेगा। संतान की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। बेरोज़गार जातकों को काम मिल सकता है। कानूनी मामलों में किसी पर भी भरोसा न करें। अगर कहीं पहले पैसों का निवेश किया था वो वापिस मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। बिज़नेस के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। किसी भी काम पर जाने से पहले मां या बहन के पैर छू कर जाएंगे तो अच्छा रहेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए  अनुकूल रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों की लंबे समय से की गई मेहनत रंग लाएगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को और अच्छे से मेहनत करने की ज़रुरत है। बड़े भाई बहन का रिश्ता पक्का हो सकता है। अगर सेहत खराब चल रही थी तो पहले से सुधार देखने को मिलेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में सामंजस्य बना कर रखें। युवा अपना पैशन फॉलो करने के बारे में सोच सकते हैं। आज पार्टनर की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज क्रोध पर नियंत्रण बना कर रखें। संतान की कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। साझेदारी में व्यापार करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। पैसों का निवेश करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह ले सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। युवा किसी भी काम को करने में आलस्य न करें। अटके हुए कामों को पूरा करने में पिता से सहायता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। दोस्तों के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार में धन लाभ होने के योग है। सेहत सही रहेगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular