Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
CRIMEइंटर स्टेट वाहन चोर गिरोह के किंगपिन सहित 4 आरोपी काबू

इंटर स्टेट वाहन चोर गिरोह के किंगपिन सहित 4 आरोपी काबू

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8 live news : यू.टी. पुलिस ऑपरेशन सैल की टीम ने इंटर स्टेट वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए किंगपिन समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से पकड़े गए चोर गिरोह के 3 सदस्यों के अलावा चौथा आरोपी वह स्क्रैप डीलर है, जो उनसे चोरी का माल खरीदता था।आरोपियों की पहचान गिरोह के किंगपिन मनोज ठाकुर उर्फ मुन्ना (40) निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश, पंजाब के लुधियाना जिले के रहने वाले 57 वर्षीय असलम, यू.पी. के कानपुर जिले के रहने वाले 33 वर्षीय नवनीत और लुधियाना के रहने वाले स्क्रैप डीलर 36 वर्षीय जयप्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से चोरी की 11 वारदातों को सुलझा लिया गया है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से एक बुलेट मोटर साइकिल समेत 5 बाइक, 3 एक्टिवा स्कूटर, 3 लग्जरी गाड़ियां और 8 गाड़ियों की बैटरियां बरामद की हैं।

जानकारी के अनुसार यू.टी. पुलिस की एस.पी. गीतांजलि खंडेलवाल के दिशा-निर्देशों और डी.एस.पी. विकाश शिओकंद की सुपरविजन में ऑपरेशन सैल के इंस्पैक्टर रंजीत सिंह की टीम ने 26 जून को राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान सैक्टर-26 के पास नाका लगा रखा था। चैकिंग के दौरान टीम ने एक मोटर साइकिल चालक को रोका। जिसने अपना नाम असलम बताया। जब पुलिस ने बाइक के कागजात चैक करवाने के लिए बोला तो दस्तावेज पेश करने में विफल रहा। रिकॉर्ड की जांच करने पर पाया गया कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है। जो 15 जून को थाना आई.टी. पार्क क्षेत्र एरिया के अंतर्गत से चोरी हुई थी।आरोपी असलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा मोटरसाइकिल कब्जे में ले ली। इसके अलावा पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसके गिरोह के 2 सदस्य चंडीगढ़ क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वर्तमान में उनके पास एक चोरी किया बुलेट मोटरसाइकिल हिमाचल नंबर का है।जिसे उन्होंने सैक्टर-22, चंडीगढ़ से चुराया था तथा वह मनीमाजरा चंडीगढ़ क्षेत्र में घूम रहे हैं। उसने आरोपियों का नाम नवनीत और मनोज उर्फ मुन्ना बताया। पुलिस ने तुंरत उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular