Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
CRIMEविधायक रमन अरोड़ा का एक और करीबी विवादों में

विधायक रमन अरोड़ा का एक और करीबी विवादों में

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : जालंधर में विधायक रमन अरोड़ा से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के निजी सहायक (PA) शिवम मदान पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। एक स्थानीय निवासी ने दावा किया है कि शिवम मदान और उनकी पत्नी ने उसे यूनाइटेड किंगडम (UK) भेजने का झांसा देकर 5 लाख रुपये की ठगी की है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह विदेश जाकर नौकरी करना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात शिवम मदान से हुई, जिन्होंने खुद को विधायक रमन अरोड़ा का पीए बताया और दावा किया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। आरोप है कि शिवम ने भरोसा दिलाया कि वह अपने प्रभाव के जरिए उसका वीज़ा लगवाकर उसे जल्द ही UK भेज देगा। इसी विश्वास के आधार पर शिकायतकर्ता ने शिवम मदान की पत्नी के बैंक खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन समय बीतने के बावजूद न तो शिकायतकर्ता को वीजा मिला और न ही UK भेजने की कोई प्रक्रिया शुरू हुई। जब उसने बार-बार पैसे वापिस मांगने की कोशिश की, तो उसे टालमटोल कर दिया गया।

वहीं दूसरी तरफ इस मामले में शिवम मदान ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि यह एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश है, जिसके तहत उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि शिकायतकर्ता के साथ उनका या उनकी पत्नी का कोई व्यक्तिगत लेनदेन नहीं हुआ है और उन्हें बेवजह मामले में घसीटा जा रहा है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular