Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
INDIAशहीद हुए दो पंजाबी जवान: कुलगाम मुठभेड़ में रक्षाबंधन से पहले वीरगति...

शहीद हुए दो पंजाबी जवान: कुलगाम मुठभेड़ में रक्षाबंधन से पहले वीरगति को प्राप्त हुए हरमिंदर और प्रितपाल

Two Punjabi jawans martyred: Harminder and Pritpal get martyrdom before Rakshabandhan in Kulgam encounter

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल जंगल में आतंकियों से चल रही मुठभेड़ में पंजाब के दो जवान शहीद हो गए हैं। फतेहगढ़ साहिब के बदीनपुर गांव के 26 वर्षीय सिपाही हरमिंदर सिंह और खन्ना के मानूपुर गांव के 28 वर्षीय लांस नायक प्रितपाल सिंह ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

रक्षाबंधन से ठीक पहले आई इस दुखद खबर ने दोनों परिवारों में मातम का माहौल पैदा कर दिया। प्रितपाल सिंह की शादी को अभी 11 महीने ही हुए थे, जबकि हरमिंदर सिंह की मां और बहनें उनकी सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा कर रही थीं।

ऑपरेशन ‘अखल’ 1 अगस्त से जारी है और शनिवार को इसका नौवां दिन था। इस अभियान में अब तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है, जिनमें एक पुलवामा का C-कैटेगरी आतंकी हारिस नजीर डार था।

अब तक इस मुठभेड़ में 9 जवान घायल हो चुके हैं। लांस नायक प्रितपाल और सिपाही हरमिंदर ने इलाज के दौरान शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते जंगल में अब भी मुठभेड़ जारी है।

ऑपरेशन को सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और CRPF की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। सेना का कहना है कि जब तक आतंकियों का सफाया नहीं होता, यह ऑपरेशन जारी रहेगा।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular