Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाबी कॉमेडी के बादशाह जसविंदर भल्ला को मोहाली में नम आंखों से...

पंजाबी कॉमेडी के बादशाह जसविंदर भल्ला को मोहाली में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8Live News: पंजाबी सिनेमा और हास्य जगत के लोकप्रिय अभिनेता जसविंदर भल्ला का आज मोहाली में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उनका पार्थिव शरीर फूलों से सजी फ्यूनरल बस में उनके निवास स्थान से श्मशान घाट लाया गया, जहां बड़ी संख्या में प्रशंसकों, परिवारजनों और दोस्तों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

फिल्म इंडस्ट्री से गिप्पी ग्रेवाल, नीरू बाजवा, बी.एन. शर्मा समेत कई जानी-मानी हस्तियां इस मौके पर मौजूद रहीं। इसके अलावा, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।

अंतिम संस्कार के दौरान उस समय माहौल अत्यंत भावुक हो गया जब उनके बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। परिजनों के साथ-साथ मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थीं। श्मशान घाट पर भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।

65 वर्षीय जसविंदर भल्ला का कल शुक्रवार को ब्रेन स्ट्रोक के कारण निधन हो गया था। वे 4 मई 1960 को पंजाब के लुधियाना जिले के दोराहा कस्बे में जन्मे थे। अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध भल्ला ने पंजाबी फिल्मों और थिएटर में अपनी विशेष पहचान बनाई थी। उनके निधन से कला और मनोरंजन जगत में एक बड़ी क्षति हुई है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular