Thursday, February 12, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABलुधियाना में बीच सड़क युवक की गोलियां मारकर हत्या, साथी घायल

लुधियाना में बीच सड़क युवक की गोलियां मारकर हत्या, साथी घायल

Young man shot dead in Ludhiana due to old rivalry, companion injured

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8Live News: लुधियाना के सुंदर नगर चौक पर देर रात एक्टिवा सवार दो युवकों पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। इस हमले में घाटी मोहल्ला निवासी कार्तिक बग्गन की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने बीच सड़क दोनों युवकों को घेरकर गोलीबारी की। कार्तिक को करीब 6 गोलियां लगीं, जबकि मोहन की पीठ पर गोली लगी है। खून से लथपथ दोनों को सीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कार्तिक ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ADCP दविंदर चौधरी ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular