Pb8 live news: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के बदर गांव में शनिवार सुबह हुए भूस्खलन में अब तक 7 शव बरामद किए गए हैं, कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं रामबन के राजगढ़ में बादल फटने से 3 लोगों की मौत और 2 लापता हैं। बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में कई मकान जमीदोंज हो गए. कुछ मकान पूरी तरह से बाढ़ के पानी में बह गए। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुँच राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।हिमाचल के मंडी, शिमला और उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी व बागेश्वर जिलों में भी बादल फटने और भूस्खलन से तबाही मची, जहां कुल 5 लोगों की मौत और 11 लोग लापता हैं।





