Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में बड़ा हादसा, स्कूल खुलते ही बच्चों से भरी बस नाले...

पंजाब में बड़ा हादसा, स्कूल खुलते ही बच्चों से भरी बस नाले में गिरी, 20 छात्र थे सवार

A major accident occurred in Punjab; a bus carrying students plunged into a drain shortly after school started; 20 students were on board.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब: पटियाला जिले के नाभा के पास निजी प्राइवेट स्कूल की एक बस फिसलकर नाले में जा गिरी। बस में करीब 20 छात्र सवार थे। हादसा उस समय हुआ जब सामने से आ रहे वाहन को देखकर ड्राइवर ने बस को किनारे करने की कोशिश की, लेकिन बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए बस के शीशे तोड़कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि कुछ बच्चों को मामूली चोटें आईं, जिनका मौके पर ही इलाज किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, स्कूल स्टाफ और अभिभावक मौके पर पहुंचे। बच्चों को सुरक्षित देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली, लेकिन साथ ही स्कूल प्रबंधन और बस मालिक की लापरवाही पर नाराज़गी भी जताई।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular