लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित ललतों पुलिस चौकी के पास नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी में नाके पर मौजूद लखविंदर सिंह नामक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सदर की एसएचओ अवनीत कौर के अनुसार, पीसीआर जोन इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनीता की टीम ने जब संदिग्ध बाइक को रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने नाका तोड़ते हुए गोलियां चला दीं और फरार हो गए।
लुधियाना में पुलिस नाके पर बदमाशों ने की फायरिंग, एक व्यक्ति घायल
Miscreants opened fire at a police checkpoint in Ludhiana, injuring one person.





