Tuesday, July 21, 2026
spot_imgspot_img
Uncategorizedअमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर...

अमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

अमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में पंजाब के किसानों ने आज दिल्ली की ओर कूच करने का फैसला किया है। इस ऐलान के बाद बड़ी संख्या में किसान शंभू बॉर्डर पर पहुंच गए हैं, जिससे पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

किसानों की संभावित आगे बढ़ने की कोशिश को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर को पूरी तरह बंद कर दिया है। बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। साथ ही कई जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं और जेसीबी मशीनें भी तैयार रखी गई हैं, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

स्थिति को देखते हुए अंबाला पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। दिल्ली से अंबाला के रास्ते पंजाब जाने वाले यात्रियों को अंबाला छावनी, लालड़ू, डेरा बस्सी और जीरकपुर के वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। इसी तरह पंजाब से अंबाला होते हुए दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को राजपुरा, लालड़ू, डेरा बस्सी, जीरकपुर और अंबाला छावनी के रास्ते सफर करने की सलाह दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जारी ट्रैफिक निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करें।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular