Tuesday, July 21, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब पुलिस ने ट्रेन में IED लगाकर बड़ा धमाका करने की साजिश...

पंजाब पुलिस ने ट्रेन में IED लगाकर बड़ा धमाका करने की साजिश नाकाम की, 17 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फिरोजपुर से जम्मू जाने वाली ट्रेन में IED लगाकर बड़ा धमाका करने की साजिश रची थी, जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से IED, 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि इस साजिश का मास्टरमाइंड ब्रिटेन में बैठा इकबाल सिंह उर्फ रवि ढालीवाल है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों का मोगा थाना परिसर में हुए ग्रेनेड हमले से भी संबंध सामने आया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular