लुधियाना में बाइक सवार बदमाशों ने रविवार तड़के रियल एस्टेट कारोबारी नंदलाल के घर पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से बालकनी के शीशे टूट गए। मौके से “कौशल चौधरी ग्रुप” और “5 करोड़” लिखी एक पर्ची बरामद हुई।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की नाकेबंदी कर CCTV खंगालना शुरू किया। पूर्व सूबेदार नंदलाल ने बताया कि उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। घटनास्थल से 15 खाली कारतूस और 1 जिंदा कारतूस मिला है। बदमाश फायरिंग के बाद जीएनई कॉलेज की ओर भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





