प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं। वह 1 फरवरी को जालंधर पहुंचेंगे, जहां डेरा सचखंड बल्लां जाकर माथा टेकेंगे। इस दौरे की पुष्टि लुधियाना के पूर्व सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने की है।
रवनीत बिट्टू के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 1 फरवरी को शाम करीब 4 बजे पंजाब पहुंचेंगे। उनका यह दौरा धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से खास माना जा रहा है। गौरतलब है कि 25 जनवरी को डेरा सचखंड बल्लां के संत निरंजन दास जी को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया था।





