जालंधर के वेस्ट हल्के से बड़ी खबर सामने आई है। उजाला नगर इलाके में भाजपा पार्षद मंजीत सिंह टीटू के भांजे के 21 वर्षीय बेटे ने खुद को गोली मार ली। गोली उसने अपने पिता के लाइसेंसी रिवॉल्वर से चलाई है। जानकारी मुताबिक युवक कारोबार में लगातार घाटे के चलते परेशान था। जिसेक चलते उसने ये कदम उठाया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और जांच की जा रही है।





