Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में महिला ने प्रधानमंत्री और डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख निरंजन दास को दी गालियां, पुलिस...

जालंधर में महिला ने प्रधानमंत्री और डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख निरंजन दास को दी गालियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार

In Jalandhar, a woman used offensive language against the Prime Minister and Niranjan Das, the head of Dera Sachkhand Ballan; police have arrested her.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर में एक महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख निरंजन दास को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए वीडियो बनाकर फेसबुक पर शेयर किया। महिला ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के जालंधर दौरे और डेरा बल्लां में कार्यक्रम के कारण आदमपुर क्षेत्र के सभी रास्ते बंद कर दिए गए, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी हुई।

महिला का कहना है कि उसकी बेटी रात से बीमार है और उल्टियां कर रही है, लेकिन रोड ब्लॉक होने के कारण वह उसे डॉक्टर तक नहीं ले जा सकी। उसने यह भी आरोप लगाया कि मेडिकल स्टोर और पेट्रोल पंप तक बंद करवा दिए गए हैं, जबकि उसकी स्कूटी में तेल भी कम है। वीडियो वायरल होने के बाद विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों ने आदमपुर थाने पहुंचकर शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने देर रात महिला को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular