Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABशिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का औचक दौरा, स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई,...

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का औचक दौरा, स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई, BPEO सस्पेंड, तीन शिक्षकों को नोटिस, देखें वीडियो

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8Live News : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने लुधियाना जिले के माछीवाड़ा स्थित इंदिरा कॉलोनी सरकारी प्राइमरी स्कूल के औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर खामियां मिलने पर ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर (BPEO) को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

निरीक्षण में अधिकतर छात्र साधारण पंजाबी पाठ पढ़ने में भी असमर्थ पाए गए। इसे “बेहद चिंताजनक” बताते हुए मंत्री ने स्कूल के तीन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि कागजों में छात्रों का प्रदर्शन अच्छा दिखाया गया, जबकि जमीनी हकीकत अलग है। रिकॉर्ड में हेरफेर को जनता के विश्वास के साथ धोखा बताते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं।

स्कूल में खराब रोशनी और गंदगी पर भी नाराजगी जताई गई। मंत्री ने स्पष्ट किया कि स्टाफ की कमी का बहाना स्वीकार्य नहीं है और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त मॉनिटरिंग और औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular