Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली जा रही रेड बर्ड एविएशन की एक प्राइवेट एयर एंबुलेंस सोमवार शाम क्रैश हो गई। विमान ने शाम 7:30 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण 7:34 बजे एटीसी से उसका संपर्क टूट गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक विमान में कुल सात लोग सवार थे। सूत्रों के मुताबिक हादसे में सभी की मौतहो गई।
बताया जा रहा है कि संपर्क टूटने के बाद विमान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद हाई अलर्ट जारी कर बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों की टीम रडार डेटा और अंतिम लोकेशन के आधार पर विमान की तलाश में जुटी है। सोशल मीडिया पर मलबे की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, लेकिन अभी तक उनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।





