Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_img
INDIAअहमदाबाद में भारत की ऐतिहासिक जीत, टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर किया...

अहमदाबाद में भारत की ऐतिहासिक जीत, टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर किया कब्जा, फाइनल में न्यूजीलैंड को किया चित

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार टी20 विश्व कप अपने नाम किया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटके। जीत के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जश्न का माहौल बन गया और पूरा स्टेडियम रोशनी व पटाखों से जगमगा उठा।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular