आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटा दिया है और उनकी जगह अशोक मित्तल को नया डिप्टी लीडर बनाया है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर चड्ढा को सदन में बोलने का समय न देने की भी सिफारिश की है।
सूत्रों के मुताबिक, चड्ढा पार्टी लाइन से अलग मुद्दे उठाने और बिना जानकारी के बोलने के कारण कार्रवाई की जद में आए। हालांकि वे हाल में जनहित के कई मुद्दे संसद में उठा रहे थे, लेकिन अनुशासनहीनता को इस फैसले की बड़ी वजह माना जा रहा है।





