जालंधर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। चुनमुन मॉल के पास पंजाब रोडवेज की बस और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार जसविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पहचान और तलाश जारी है।





