जालंधर के मशहूर सूफी गायक गुलशन मीर की सेहत और उनके किडनी ट्रांसप्लांट के लिए जुटाए जा रहे फंड को लेकर नूरां परिवार में विवाद गहरा गया है। रितु नूरां ने अपनी बहनों (नूरां सिस्टर्स) और उस्मान नूरा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। रितु का आरोप है कि उनकी बहनें इस मुश्किल घड़ी में पिता का साथ नहीं दे रहीं, जबकि सोशल मीडिया पर निजी पोस्ट डालकर परिवार को बदनाम किया जा रहा है। रितु ने बताया कि इलाज में उनकी जमापूंजी खत्म हो चुकी है, जिसके चलते उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की।





