7 AAP सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद पंजाब के CM भगवंत मान एक्शन मोड में आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक CM मान पंजाब के सभी विधायकों के साथ दिल्ली जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे और बागी सांसदों के खिलाफ Right to Recall लागू करने की मांग रखेंगे।
इसके साथ ही AAP सांसद संजय सिंह उपराष्ट्रपति से मिलकर पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेंगे। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने राघव चड्ढा के 7 सांसद साथ होने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि सिर्फ 3 सांसद ही BJP में गए हैं, जबकि बाकी 4 अभी AAP में हैं। पार्टी में मचे इस सियासी घमासान ने पंजाब की राजनीति गरमा दी है।





