Sunday, April 26, 2026
spot_imgspot_img
Internationalडोनाल्ड ट्रंप पर चली गोलियां, होटल में पत्रकारों के डिनर में मौजूद...

डोनाल्ड ट्रंप पर चली गोलियां, होटल में पत्रकारों के डिनर में मौजूद थे, एक संदिग्ध मारा गया, देखें वीडियो

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेट्स डिनर के दौरान गोलियों जैसी आवाज सुनाई देने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को सीक्रेट सर्विस ने तुरंत सुरक्षा घेरे में लेकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कार्यक्रम में मौजूद कई लोग डर के चलते कुर्सियों और मेजों के पीछे छिप गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के बाद एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ की और कहा कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि एक संदिग्ध मारा गया है।घटना के दौरान कार्यक्रम कुछ समय के लिए रोक दिया गया, जबकि वहां मौजूद पत्रकारों ने अफरा-तफरी के वीडियो भी साझा किए।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular