जालंधर: शहर के एक इमिग्रेशन ऑफिस में स्टाफ और सिख युवक के बीच विवाद खूनी झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले और युवक पर कांच के गिलास से हमला किया गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना की CCTV वीडियो भी सामने आई है।
वीडियो में युवक स्टाफ से पैसों को लेकर बहस करता दिख रहा है, जिसके बाद हाथापाई शुरू हो जाती है। आरोप है कि ऑफिस स्टाफ ने युवक को घेरकर पीटा और एक कर्मचारी ने गिलास से हमला कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने बस स्टैंड पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि बयानों और CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।





