Tuesday, May 19, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABखालिस्तानी धमकी से पंजाब में अलर्ट: लुधियाना के 7 बड़े स्कूलों को...

खालिस्तानी धमकी से पंजाब में अलर्ट: लुधियाना के 7 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पढ़ें

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब में खालिस्तानी संगठन के नाम से भेजी गई धमकी भरी ई-मेल के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं। लुधियाना के 7 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और एंटी सबोटाज टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।

    धमकी मिलने वाले स्कूलों में बाल भारती स्कूल दुगरी, DAV स्कूल सराभा नगर एक्सटेंशन, सेक्रेड हार्ट स्कूल, द एशियन स्कूल और भारतीय विद्या मंदिर (BVM) की तीन शाखाएं शामिल हैं। एहतियात के तौर पर स्कूलों में चल रही परीक्षाएं रुकवा दी गईं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर पूरे परिसर को खाली कराया गया। जांच के दौरान फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

ई-मेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी का नाम लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी गई है। इसके अलावा हलवारा एयरपोर्ट की पार्किंग और धूरी-दिल्ली रेलवे ट्रैक को भी निशाना बनाने की बात कही गई। मेल में अलग-अलग समय पर IED ब्लास्ट करने का दावा किया गया था, लेकिन अब तक कहीं से किसी विस्फोट की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की साइबर टीम ई-मेल की लोकेशन और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है, जबकि संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular