Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर के पाश इलाके में स्थित ज्वेलर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके...

जालंधर के पाश इलाके में स्थित ज्वेलर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर की छोटी बारादरी में देर रात बाइक सवार युवक द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावर ने कोठी नंबर 325, छोटी बारादरी पार्ट-1 निवासी पूर्व फौजी और ज्वेलर गुरदियाल सिंह कंडा के घर के बाहर करीब 5 राउंड फायर किए। घटना के समय गुरदियाल सिंह कंडा खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे।

फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में दहशत फैल गई और लोग घरों के अंदर छिप गए। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular