Thursday, August 20, 2026
spot_imgspot_img
PUNJAB63 की उम्र में फिर छात्र बने चरनजीत चन्नी, परीक्षा देने पहुंचे...

63 की उम्र में फिर छात्र बने चरनजीत चन्नी, परीक्षा देने पहुंचे पंजाब यूनिवर्सिटी

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरनजीत चन्नी इन दिनों राजनीति के बजाय पढ़ाई पर फोकस कर रहे हैं। 63 साल की उम्र में चन्नी पंजाब यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए कर रहे हैं।

गुरुवार को वह परीक्षा देने पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे और आम छात्रों की तरह परीक्षा हॉल में बैठकर पेपर दिया। उनकी सुरक्षा और स्टाफ परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद रहा।

चन्नी पहले ही बीए, एलएलबी, एमबीए और राजनीति विज्ञान में एमए कर चुके हैं। साल 2023 में उन्होंने राजनीति विज्ञान में पीएचडी भी पूरी की थी।

2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद चन्नी अमेरिका चले गए थे, जहां उन्होंने अपनी पीएचडी की अधूरी थिसिस पूरी की। उनकी रिसर्च का विषय कांग्रेस के केंद्रीय संगठन और चुनावी रणनीतियों पर आधारित था।

पढ़ाई के प्रति चन्नी की इसी दिलचस्पी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एमए की परीक्षा के चलते उन्होंने दिल्ली में होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक तक में हिस्सा नहीं लिया।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular