पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए केवल सिंह ढिल्लों को नया प्रदेश प्रधान बना दिया है। कांग्रेस छोड़कर BJP में आए ढिल्लों अब पार्टी का सिख चेहरा माने जा रहे हैं।
प्रधान बनाए जाने के बाद ढिल्लों ने कहा कि 2027 में पंजाब में कमल खिलेगा और भाजपा अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में हिंदू-सिख भाईचारा मजबूत है और पार्टी पूरी तरह एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी।





