Wednesday, May 27, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में युवती पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, युवक से 15 हजार ठगे!,...

जालंधर में युवती पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, युवक से 15 हजार ठगे!, पढ़ें मामला

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर की ऋषि नगर कॉलोनी में एक युवक ने युवती पर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने के आरोप लगाए हैं। युवक के अनुसार, उसके दोस्त ने ऑनलाइन संपर्क के जरिए युवती को घर बुलाया था। आरोप है कि युवती पहली बार पैसे लेकर चली गई और कुछ दिन बाद दोबारा पहुंचकर पुलिस बुलाने की धमकी देकर फिर से पैसे ले गई। युवक ने दावा किया कि उसने अपनी बदनामी से बचने के लिए पैसे दिए थे और उसके पास ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के सबूत भी मौजूद हैं।

बुधवार दोपहर युवती के तीसरी बार घर पहुंचने पर विवाद बढ़ गया और घर के बाहर हंगामा हो गया। इसके बाद युवक ने पुलिस को सूचना दी। वहीं युवती ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उसे पहले पैसे नहीं मिले थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular