बीती रात जालंधर के सुची पिंड इलाके में बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक की कार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में लद्देवाली निवासी अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसकी गर्दन को छूते हुए निकल गई, जिसके बाद उसे पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
परिवार का आरोप है कि अनमोल की कुछ युवकों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। घटना के वक्त वह जिम से घर लौट रहा था, तभी हमलावरों ने उसकी कार का पीछा कर उसे घेर लिया और गोलियां चला दीं। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से कुछ अहम सुराग भी मिले हैं।





