पंजाब: होशियारपुर के मुकेरियां में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में देवरानी-जेठानी की मौत हो गई। एसपीएन कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान परमजीत कौर (36) और कर्मजीत कौर (35) के रूप में हुई है, जो पंडोरी गांव की रहने वाली थीं। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक एक महिला को स्कूटी समेत कई मीटर तक घसीटता ले गया। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।





