हिमाचल प्रदेश के एंट्री टैक्स के विरोध में पंजाब के कीरतपुर साहिब में निहंग संगठन तरना दल ने बुधवार से ‘खालसा टैक्स’ वसूलना शुरू कर दिया। निहंगों द्वारा छोटी गाड़ियों से ₹100, छोटे कमर्शियल वाहनों से ₹200 और बड़ी गाड़ियों से ₹300-500 तक लिए जा रहे हैं। संगठन का कहना है कि यह राशि सरबत के भले के लिए इस्तेमाल होगी। वहीं उन्होंने हिमाचल सरकार के एंट्री टैक्स को “गुंडा टैक्स” बताते हुए चेतावनी दी कि रोकने की कोशिश हुई तो संघर्ष के लिए तैयार हैं।





