Saturday, May 30, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में RTI एक्टिविस्ट की दिनदहाड़े हत्या, गोलियों से भूनकर उतारा मौत...

जालंधर में RTI एक्टिविस्ट की दिनदहाड़े हत्या, गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सिमरनजीत सिंह अपनी गाड़ी में जा रहे थे, तभी चाहेड़ू के पास कुछ हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं था जब सिमरनजीत सिंह को निशाना बनाया गया। कुछ समय पहले मॉडल टाउन इलाके में भी उन पर फायरिंग की कोशिश हुई थी, लेकिन उस दौरान वह बाल-बाल बच गए थे। उस मामले में जोगा फोलड़ीवाल का नाम भी चर्चा में आया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और सबूत जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular