Wednesday, August 26, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर मुस्लिम कॉलोनी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, महिला-बच्ची घायल; ड्राइवर...

जालंधर मुस्लिम कॉलोनी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, महिला-बच्ची घायल; ड्राइवर फरार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर की मुस्लिम कॉलोनी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी महिला और बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बताया जा रहा है कि महिला बच्ची के साथ सब्जी लेने बाजार गई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर के बीच आगे निकलने की होड़ चल रही थी। अचानक स्कॉर्पियो चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया और उसने सड़क किनारे खड़ी महिला व बच्ची को चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही थाना रामामंडी पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular