पंजाब : गुरदासपुर के बटाला के गांव मुंडी कराल में मंगलवार देर रात जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोपी मनजोत सिंह ने पहले अपनी चाची हरजीत कौर और 12 वर्षीय चचेरे भाई हरी अमृतपाल सिंह को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
गोलियों की आवाज सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दोस्त और भारतीय सेना के जवान परगट सिंह को भी आरोपी ने गोली मार दी। तीन हत्याओं के बाद मनजोत सिंह ने अपने घर की रसोई में जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।





