Tuesday, June 23, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में BJP नेता के क्लिनिक पर पेट्रोल बम हमला, एक्टिवा को...

पंजाब में BJP नेता के क्लिनिक पर पेट्रोल बम हमला, एक्टिवा को लगी आग, CCTV खंगाल रही पुलिस

Petrol bomb attack on BJP leader's clinic in Punjab; Activa catches fire; police scanning CCTV footage.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

 पंजाब के बठिंडा में बीजेपी नेता और डॉक्टर तरसेम गर्ग के क्लिनिक पर देर रात पेट्रोल बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन क्लिनिक के गेट के अंदर खड़ी एक एक्टिवा आग की चपेट में आ गई।

जानकारी के अनुसार, दो नकाबपोश युवक क्लिनिक के बाहर पहुंचे। एक हमलावर पेट्रोल बम तैयार कर रहा था, जबकि दूसरा पूरी घटना की वीडियो बना रहा था। इसके बाद पेट्रोल बम क्लिनिक के अंदर फेंक दिया गया। क्लिनिक के अंदर मौजूद व्यक्ति के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। डॉ. तरसेम गर्ग ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और उन्हें पहले कभी कोई धमकी नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि डॉ. तरसेम गर्ग पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे, लेकिन बाद में पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular