जालंधर में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार वेरका मिल्क प्लांट के पास स्थित आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक पर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चलाईं। घटना के समय क्लिनिक बंद था, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आज सुबह क्लिनिक खुलने पर मालिकों को फायरिंग का पता चला, फिलहाल हमलावरों की पहचान और फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV खंगाले जा रहे है।





