जालंधर-कपूरथला रोड स्थित सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के पास एक सर्जिकल सामान बनाने वाली फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 2 घंटे से आग बुझाने का प्रयास जारी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।





