Saturday, June 20, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर के मशहूर मोबाइल पॉइंट पर बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

जालंधर के मशहूर मोबाइल पॉइंट पर बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के जालंधर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। शहर के अशोक नगर स्थित मशहूर चावला मोबाइल पॉइंट पर शनिवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चावला मोबाइल पॉइंट के संचालक को पिछले काफी समय से धमकी भरे (थ्रेट) कॉल आ रहे थे। इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी दी गई थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद न तो दुकानदार को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई और न ही मामले में कोई ठोस कार्रवाई की गई। अब फायरिंग की इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular