पंजाब पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। सरकार ने 129 DSP/ACP रैंक के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को 18 अप्रैल दोपहर तक नई पोस्टिंग जॉइन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस बड़े फेरबदल में कई अहम चेहरे बदले गए हैं। सरबजीत सिंह को लुधियाना ACP सिविल लाइंस, गुरुइकबाल सिंह को बनूड़ DSP, भारत भूषण को चब्बेवाल और पलविंदर सिंह को फगवाड़ा में तैनात किया गया है। वहीं हरविंदर सिंह, गब्बर सिंह, सुखजिंदर सिंह और संजीव कुमार समेत कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं।






