आम आदमी पार्टी (AAP) को आदमपुर में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। 2022 विधानसभा चुनाव में आदमपुर सीट से AAP उम्मीदवार रहे और पूर्व हलका इंचार्ज जीत लाल भट्टी ने चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया।
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में हुई जॉइनिंग के दौरान उन्होंने दावा किया कि AAP के नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। जीत लाल भट्टी के भाजपा में शामिल होने से आदमपुर की राजनीति में नई हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजर इस बात पर है कि पार्टी उन्हें क्या नई जिम्मेदारी सौंपती है।





