Saturday, June 27, 2026
spot_imgspot_img
INDIAदिल्ली-NCR, Chandigarh समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके,...

दिल्ली-NCR, Chandigarh समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके, लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकले

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

शनिवार शाम अचानक आए भूकंप के झटकों ने चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के लोगों में दहशत फैला दी। कंपन महसूस होते ही कई लोग एहतियातन अपने घरों, दफ्तरों और अन्य इमारतों से बाहर निकल आए। कुछ सेकंड तक धरती हिलने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि शुरुआती जानकारी के अनुसार कहीं से भी किसी जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, यह भूकंप शनिवार शाम 7 बजकर 8 मिनट पर दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई, जबकि इसका केंद्र अफगानिस्तान में और गहराई करीब 215 किलोमीटर दर्ज की गई। गहराई अधिक होने के कारण इसका असर उत्तर भारत के कई हिस्सों तक महसूस किया गया।

भूकंप के झटके चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला, गुरदासपुर समेत पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में महसूस किए गए। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में भी लोगों ने कंपन महसूस होने की जानकारी दी। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की पुष्टि नहीं की गई है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular