Monday, June 29, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो,...

जालंधर में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, 2 साल के बच्चे समेत 4 की मौत, 5 घायल

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर किशनगढ़ के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बलेनो और क्रेटा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बलेनो सवार 2 साल के बच्चे, एक फौजी, उसकी पत्नी और एक अन्य महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्रेटा में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि बलेनो कार में सवार परिवार श्री हजूर साहिब के दर्शन के लिए जा रहा था। सुबह करीब 5:41 बजे किशनगढ़ के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही क्रेटा से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों और एसएसएफ टीम ने घायलों को फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular