जालंधर के विधिपुर फ्लाईओवर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में लुधियाना निवासी एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार इनोवा ने उनकी स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। हादसे में सुरिंदर शुक्ला, उनकी पत्नी प्रियंका और मां यावंती की जान चली गई, जबकि 13 वर्षीय अंशिका, 8 वर्षीय अर्पिता और 1 वर्षीय मानवी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





