Saturday, July 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABअमृतसर में सरपंची की रंजिश बनी खूनी जंग, 100 राउंड फायरिंग में...

अमृतसर में सरपंची की रंजिश बनी खूनी जंग, 100 राउंड फायरिंग में पंच की मौत

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

अमृतसर के घरिंडा थाना क्षेत्र के गांव भकना कलां की दाना मंडी में सरपंची की पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। शुक्रवार शाम दो गुट 10 से 15 गाड़ियों में अपने समर्थकों के साथ आमने-सामने पहुंचे, जहां बहस के बाद दोनों पक्षों में करीब 100 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान पंचायत सदस्य पक्ष के गुरशरण सिंह उर्फ चीनी को गले और पेट में गोली लगने से मौत हो गई, जबकि सुखमन घायल हो गया।

डीएसपी अटारी यादविंदर सिंह के अनुसार, सरपंच गुरदीप सिंह और पंचायत सदस्य प्रगट सिंह उर्फ बल्लू के बीच लंबे समय से सरपंची को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular