लुधियाना: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत होने के आरोप में लाडोवाल थाना पुलिस ने राजीव टंडन, पवन मान और भानु प्रताप के खिलाफ BNS की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में आरोप है कि वायरल वीडियो में सिख धर्म और पवित्र ककारों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और दो समुदायों के बीच तनाव फैलाने की कोशिश की गई। वहीं, राजीव टंडन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि शिवसेना भाईचारे की बात करती है और पंजाब में हिंदुओं के साथ अन्याय हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





