Saturday, August 1, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में तेज रफ्तार कार का कहर, सड़क किनारे बैठे मजदूरों को...

जालंधर में तेज रफ्तार कार का कहर, सड़क किनारे बैठे मजदूरों को रौंदा, नशे में ड्राइविंग का आरोप

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के कपूरथला रोड पर शनिवार को तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे और काम कर रहे मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में 2 से 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग तक खुल गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ड्राइवर का दावा है कि सड़क पर टूटे गटर या बाहर निकले लोहे के सरिए से टायर फटने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि चालक नशे की हालत में तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था।

घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular