Sunday, August 2, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर के मेयर विनीत धीर की शुकराना यात्रा में बवाल, दो गैंग...

जालंधर के मेयर विनीत धीर की शुकराना यात्रा में बवाल, दो गैंग आपस में भी भिड़े, देवी तालाब मंदिर में चले ईंट-पत्थर

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के मेयर विनीत धीर की शुकराना यात्रा के दौरान रविवार शाम देवी तालाब मंदिर में उस समय हंगामा हो गया, जब दो गुट आपस में भिड़ गए। मेयर विनीत धीर हाल ही में जालंधर नॉर्थ हलके के इंचार्ज बनाए जाने के बाद शुकराना यात्रा के तहत मंदिर पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक, मंदिर परिसर में फतेह गैंग और भाना गैंग से जुड़े युवकों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई और फिर एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए गए।

घटना के समय मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आम लोग मौजूद थे। अचानक हुए पथराव से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई श्रद्धालुओं के घायल होने की भी सूचना है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular