Friday, August 14, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABसुखबीर बादल पर हमले के बाद, पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के...

सुखबीर बादल पर हमले के बाद, पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर पर फायरिंग!

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

अमृतसर के प्रताप नगर में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह की रिहायश के बाहर देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों की सरकारी स्कॉर्पियो के बोनट पर गोली लगी मिली। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

उस वक्त ज्ञानी रघबीर सिंह घर के अंदर मौजूद थे। पुलिस को मौके से गोली का खोल भी मिला है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने हवाई फायर किया, जिसके बाद गोली नीचे आकर सरकारी गाड़ी पर जा लगी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फायरिंग की वजह व आरोपी का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद आसपास के इलाके में भी दहशत का माहौल बन गया।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular