Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
INDIAखालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर हत्या मामले में कनाडा पुलिस का एक्शन,...

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर हत्या मामले में कनाडा पुलिस का एक्शन, 03 भारतीय गिरफ्तार !

Canadian Police action in Khalistani terrorist Hardeep Singh Nijjar murder case, 03 Indians arrested!

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS


कनाडा पुलिस ने पिछले साल ब्रिटिश कोलंबिया में वांटेड खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जुड़े एक कथित हिट स्क्वाड के 3 सदस्यों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के हवाले से ये जानकारी दी है.

कनाडा तीनों गिरफ्तार संदिग्धों को भारतीय नागरिक बता रहा है. तीनों के नाम करण बरार, कमलप्रीत सिंह, करणप्रीत सिंह बताए गए हैं. ये तीनों करीब 3 से 5 साल से एडमॉन्टन, अल्बर्टा में रह रहे थे. ये जानकारी आरसीएमपी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी.

कनाडा पुलिस का कहना है कि उन पर फर्स्ट डिग्री हत्या और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच के शुरू होने से पहले पुलिस को इन लोगों के बारे में नहीं पता  था.

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular